पलवल। बैंक मैनेजर द्वारा महिला कर्मचारी को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी मैनेजर उसे होटल के कमरे के अंदर बंद कर फरार हो गया। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
महिला थाना प्रभारी ने बताया कि 35 वर्षीय एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह निजी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में काम करती है। 3 जून को बैंक मैनेजर सुमित ने पॉलिसी संबंधित बैठक के लिए उसे पलवल बुलाया था। उसे कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी गई। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद मैनेजर पॉलिसी संबंधित बात करने के लिए होटल के रूम नंबर-309 में ले गया। उसे नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया और दुष्कर्म किया। वह कमरे को बाहर से बंद कर फरार हो गया। पीड़िता ने रिसेप्शन पर फोन कर कमरे का दरवाजा खुलवाया और पुलिस को शिकायत दी।
-----------