पलवल। अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। कैंप थाना पुलिस ने पीड़ित नवीन सहरावत की शिकायत पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, अधिवक्ता नवीन सहरावत ने शिकायत दर्ज कराई है किगांव अहरवां निवासी सुनील से पिछले दस वर्षों से दोस्ती है। सुनील ने पीड़ित से साढ़े पांच लाख रुपये उधार लिए थे। जब पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो 19 अप्रैल को कोर्ट पार्किंग में सुनील और उसके साथी राहुल, उमेश ने जान से मारने की धमकी दी। संवाद
ऑटो में महिला का पर्स चोरी
पलवल। कैंप थाना क्षेत्र में ऑटो सवार महिला का पर्स चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, गांव मीसा निवासी सीमा ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह ऑटो से सोमवार दोपहर करीब एक बजे बस स्टैंड से होडल के लिए जा रही थी। किठवाड़ी चौक से दो महिलाएं और एक बच्चा भी ऑटो में बैठ गया। इन लोगों ने रास्ते में पीड़िता का पर्स चोरी कर लिया और आगरा चौक पर उतर गई। पीड़िता के अनुसार, पर्स में चार हजार रुपये और एक मंगल सूत्र था। इसी प्रकार चोर मोहन नगर निवासी कुलदीप की बाइक को अनाज मंडी से चोरी कर ले गए। संवाद