फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में दो पक्षों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
थाने में दो पक्षों में मारपीट
विज्ञापन

पलवल। सदर थाना पुलिस ने जांच के लिए बुलाए गए दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस मूकदर्शक बनी रही। कैंप थाना पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अब तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। गांव अटोहां निवासी सतीश ने कैंप थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि गांव लछेंद्र के पुत्र के साथ झगड़ा हो गया था। दोनों तरफ से मामला सदर थाने में दर्ज था। दोनों ही पार्टियों को पुलिस ने 25 अगस्त को थाने में जांच के लिए बुलाया। दोनों पक्षों के लोग मामले को सुलझाने के लिए बातचीत करने लगे। इसी दौरान आपस में कहासुनी हो गई। सदर थाने के गेट पर गांव निवासी लछेंद्र, सुखपाल, फूला, हरीसिंह, गजेंद्र उर्फ काले, गिर्राज व नरेंद्र ने मिलकर पीड़ित पर हमला कर दिया व जान से मारने की धमकी दी। वहीं गांव यादुपूर निवासी भरतपाल ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि जमीनी विवाद के कारण गांव निवासी तुलसीराम, संजय, भरत, दर्शन, ओमवती व भारती ने पीड़ित व उसके परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया व जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें