फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की चपेट में 23 और लोग, 14 स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना की चपेट में 23 और लोग, 14 स्वस्थ
विज्ञापन

पलवल। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में बुधवार को 23 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की है, जबकि 14 मरीज ठीक होकर अपने घरों को चले गए। अब संक्रमितों की संख्या 1546 हो गई है। वहीं ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 1424 हो गई है। जिले में कोरोना से 12 लोगों की मौत हो चुकी है। जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि सर्विलांस पर 33927 लोग आ चुके हैं। इनमें से 20,025 लोगों की सर्विलांस अवधि पूरी हो चुकी है। अब भी 13902 लोग सर्विलांस पर है। पलवल आइसोलेशन वार्ड में 28 व्यक्ति भर्ती है। कुल 122 लोगों का उपचार चल रहा है। जिले में 799 नमूनों की रिपोर्ट का इंतजार है। कुल 34121 नमूनों में से 31,776 की रिपोर्ट निगेटिव है। उन्होंने बताया कि लगातार दूसरे प्रदेशों से काफी लोग आ रहे हैं। उनकी स्क्रीनिंग लगातार जारी है। नागरिक अस्पताल में गर्भवती महिलाओं, आपातकालीन में आने वाले सभी मरीजों की जांच की जा रही है। उन्होंने ने बताया कि पलवल में जो मरीज मिल रहे हैं, उनकी ट्रैवल हिस्ट्री पलवल से बाहर की है। वे ज्यादातर फरीदाबाद, गुरुग्राम और नोएडा में रोजाना नौकरी करने जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें