फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों समेत 100 लोगों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। युवती की बरामदगी को लेकर लोगों ने 20 फरवरी को हथीन-पलवल स्टेट हाईवे जाम कर दिया था। हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों और अन्य नेताओं पर बलवा करने का भी आरोप है। हथीन थाना पुलिस ने इस मामले में 100 से अधिक लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अनिल कुमार का कहना है कि कानून का उल्लंघन करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जिन लोगों को नामजद किया गया है उनमें एक नगर पालिका पार्षद, पूर्व पार्षद, वकील व हिंदू संगठनों के पदाधिकारी शामिल हैं। गौरतलब है कि एक युवती 15 जनवरी को लापता हो गई थी। मामले में 9 फरवरी को हथीन थाना पुलिस में मुकदमा दर्ज किया। लड़की की बरामदगी की मांग को लेकर 20 फरवरी को लोगों ने हथीन-पलवल स्टेट हाईवे जाम कर दिया था। करीब साढ़े 5 घंटे तक लोग हाईवे पर बैठे रहे। डीएसपी यशपाल ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया था। 21 फरवरी की रात पुलिस को युवती दिल्ली के द्वारका से मिल गई। इसके बाद उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए। पुलिस ने जाम लगाने के तीन दिन बाद मुकदमा दर्ज किया है। जांच अधिकारी महेश का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।
इन पर दर्ज हुआ मुकदमा
हथीन सिटी चौकी के एएसआई शिवचरण के बयान पर मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि श्रीराम युवा संगठन के प्रधान अनिल कौशिक, बजरंग दल के प्रदेश सह संयोजक भारत भूषण, पार्षद रोबिन, नवनीत राघव, मोतीराम, पूर्व पार्षद मंगल सिंह, अधिवक्ता देवेंद्र उर्फ डब्बू, जमेश्वर, राजेश ,सुधीर, सुखबीर राजपूत, संग्राम सिंह नंबरदार, रवि राजपूत, मुकेश राजपूत, सचिन, विजय, आकाश राजपूत, मुरली, पवन, संजय, फडके, नवीन, सुदीप सभी निवासी हथीन, विजयपाल निवासी गढ़ी विनोदा, संजय राणा निवासी पलवल और 80 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें