फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: जिला कारागार में सीपीआर प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




पलवल। सुदेश भंडारी की जयंती के अवसर पर सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से जिला कारागार में सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन ट्रस्ट के जिला संयोजक पंडित ललित आजाद और सह संयोजक महावीर पंडित सीहा ने किया, जबकि प्रशिक्षण रेडक्रॉस सोसाइटी पलवल की जिला प्रशिक्षण अधिकारी नीतू सिंह ने दिया। नीतू सिंह ने बताया कि किसी व्यक्ति की सांस और धड़कन अचानक बंद होने पर शुरुआती चार से पांच मिनट बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। कार्यक्रम में जिला कारागार के उप अधीक्षक दिनेश यादव, चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार और वरिष्ठ औषधालय अधिकारी विजय कालड़ा उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के बाद आठ बंदियों ने स्वयं सीपीआर का प्रदर्शन किया। ट्रस्ट की ओर से कारागार प्रशासन को सम्मान प्रतीक भी भेंट किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें