फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: 13 पेटी नशीली सिरप मामले में दो माह से फरार दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




पलवल।
प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पलवल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए काफी समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एंटी व्हीकल थेफ्ट (एवीटी) स्टाफ हथीन ने साइबर सेल की मदद से नारनौल से अजहरुद्दीन और अंसार उर्फ टिमानी को दबोच लिया। दोनों आरोपी 13 मई को थाना उटावड़ क्षेत्र में लावारिस मिली क्रेटा कार से बरामद 13 पेटियों में रखी 1560 शीशियां (करीब 1.56 लाख एमएल) प्रतिबंधित ओनेरेक्स सिरप के मामले में वांछित थे।

एवीटी स्टाफ हथीन प्रभारी तेजपाल के अनुसार पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि अंसार गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। वह फर्जी दस्तावेजों पर लिए गए सिम कार्ड और व्हाट्सएप कॉल के जरिए अपने साथियों के संपर्क में रहता था, ताकि पुलिस उसकी लोकेशन का पता न लगा सके। वहीं, अजहरुद्दीन उस तक आर्थिक सहायता पहुंचाने के साथ अपने मोबाइल का इंटरनेट हॉटस्पॉट उपलब्ध कराकर संपर्क बनाए रखने में मदद कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने अंसार को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा, जबकि अजहरुद्दीन को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने कहा कि नशा तस्करों के साथ-साथ उनके सहयोगियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें