Couple killed by car rider, husband dies
पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर गांव बघौला के पास पैदल सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार ने दंपती को टक्कर मार दी। दुर्घटना में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गदपुरी थाना पुलिस ने मृतक के भांजे की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक कार चालक की पहचान हो पाई है।
जांच अधिकारी सतबीर के अनुसार गांव बघौला निवासी योगेंद्र ने शिकायत दर्ज कराई है कि गांव आली ब्राह्मण निवासी उसके मामा सुंदर और मामी लक्ष्मी 21 मार्च को उनसे मिलने के लिए बघौला गांव आ रहे थे। वह अपने मामा-मामी को लेने के लिए गांव के अड्डे पर पहुंचा। तीनों पैदल ही सड़क पार कर रहे थे। उसी दौरान पलवल की तरफ से तेज रफ्तार आई कार ने उसके मामा-मामी को टक्कर मार दी। घटना के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। उसने परिवार वालों की मदद से दोनों को पलवल के निजी अस्पताल में दाखिल कराया। जहां पर उपचार के दौरान मामा की मौत हो गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।