फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: स्कॉर्पियो की टक्कर से दंपती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। मछरौली गांव के पास काले रंग की स्कॉर्पियो की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव गोलपुरी निवासी हसन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 अक्तूबर को वह पत्नी सुबीना के साथ नूंह से गांव लौट रहे थे। तभी गलत दिशा से आई स्कॉर्पियो ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। दोनों का सोहना के एपेक्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। जांच अधिकारी एएसआई यूसुफ मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें