फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: माैसम में बदलाव से बढ़े खांसी-बुखार के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हथीन। दिन और रात के तापमान में बड़े अंतर के कारण स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार की शिकायत लेकर लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। मौसम में बदलाव का असर बच्चों पर भी दिखाई दे रहा है। सीएचसी में प्रतिदिन करीब 300 मरीजों की ओपीडी हो रही है। इनमें से 10 से 15 फीसदी मरीज सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार जैसी समस्याओं से पीड़ित हैं। वहीं, रोजाना 40 से अधिक बच्चे बुखार की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। दिन के समय तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, जबकि रात में तापमान घटकर 17 से 20 डिग्री सेल्सियस रह जाता है। तापमान में इस उतार-चढ़ाव के कारण लोगों को नाक बहने, छींक आने और गले में खराश जैसी समस्याएं हो रही हैं। एसएमओ डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि बदलते मौसम में स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतना जरूरी है। लोगों को ठंडे और गर्म वातावरण के बीच अचानक बदलाव से बचना चाहिए। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। पर्याप्त पानी पिएं, सफाई बनाए रखें और बुखार या अन्य लक्षण लगातार बने रहने पर चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें