फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बल्लभगढ़ में भ्रूण जांच करने वाले दंपती गिरफ्तार

विज्ञापन
बल्लभगढ़ में पकड़े गए भ्रूण जांच करने के आरोपी। - फोटो : Palwal
विज्ञापन
पलवल। जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस की मदद से बल्लभगढ़ में छापा मारकर फर्जी क्लीनिक चला कर भ्रूण लिंग परीक्षण करा गर्भपात कराने वाले दपंती को गिरफ्तार किया है। विभाग की टीम ने दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर पीएनडीटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि भगत सिंह कॉलोनी बल्लभगढ़ में खुले चौहान क्लीनिक में भ्रूण जांच की जाती है और उत्तर प्रदेश के बहरोई संभल में ले जाकर गर्भपात कराया जाता है। सूचना मिलते ही जिला सिविल सर्जन ने पीएनडीटी एक्ट कमेटी के नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण, डॉ. प्रियंका व किशन सिंह की टीम बनाकर मौके पर भेजी। टीम के कहने पर कुछ लोग 15 हजार रुपये लेकर चौहान क्लीनिक पर गए। क्लीनिक संचालक डॉ. सुंदर चौहान से मिलकर भ्रूण जांच की बात की। डॉ. सुंदर ने उन्हें 15 हजार रुपये लेकर दूसरे दिन आने को कहा। इसके बाद उत्तर प्रदेश के बहरोई, संभल में जाकर भ्रूण जांच कराने को कहा। वहां तक जाने के लिए एक मैप भी बनाकर दिया गया। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर डॉ. सुंदर चौहान और उसकी पत्नी अंजू चौहान को पकड़ लिया। उनसे 15 हजार रुपये भी बरामद कर लिए। टीम ने बल्लभगढ़ पुलिस को भी मौके पर बुला लिया। सिविल सर्जन ने बताया कि डॉ. सुंदर चौहान ने अपने आप को बीएएमएस डॉक्टर और उसकी पत्नी अंजू चौहान ने अपने आप को जीएनएम (नर्स )बताया, लेकिन वे अपने दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। टीम ने क्लीनिक पर जांच के बाद इस्तेमाल की गईं कई एमटीपीटी किट और गर्भपात कराने में काम करने आने वाले उपकरण बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें