फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीपीसीएस परीक्षा में मोहित को मिला तीसरा स्थान, घर में खुशी का माहौल, मिल रहीं बधाइयां

Mon, 12 Apr 2021 11:32 PM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज़ एजेंसी, पलवल

सार

यूपीपीसीएस परीक्षा में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले पलवल के मोहित रावत के घर खुशी का माहौल है। परीक्षा में टॉप रैंक हासिल करने की जानकारी मिलते ही मोहित के रिश्तेदार व आस पड़ोस के लोग बधाई देने पहुंचने लगे।
विज्ञापन
UPSC - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपीपीसीएस परीक्षा में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले पलवल के मोहित रावत के घर खुशी का माहौल है। परीक्षा में टॉप रैंक हासिल करने की जानकारी मिलते ही मोहित के रिश्तेदार व आस पड़ोस के लोग बधाई देने पहुंचने लगे। मोहित अपनी सफलता से बेहद खुश है तथा इसका श्रेय अपने माता-पिता को दे रहे हैं। 

विज्ञापन


बीटेक पास मोहित का कहना है कि उसकी मेहनत वह माता पिता का आशीर्वाद व परिवार के सहयोग से उसने यह सफलता हासिल की है। उसने ने बताया कि वर्ष 2015 में बीटेक करने के बाद उसने हैदराबाद स्थित डी शॉर्ट फाइनेंस कंपनी में 2 साल जॉब की। इसी दौरान उसने यूपीपीसीएस परीक्षा की तैयारी भी की। वर्ष 2017 में उसने दिल्ली स्थित बाजीराव कोचिंग इंस्टिट्यूट से परीक्षा की तैयारी की तथा दूसरी बार में इसे उत्तीर्ण कर ली। 

इस परीक्षा को उत्तीर्ण करना उसका सपना था जो पूरा कर लिया। उनका मानना है कि कठिनाइयां कितनी भी आए लक्ष्य सामने है तो सफलता जरूर मिलती है। मोहित के पिता जवाहर सिंह रावत बेटे की इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं। वह जन स्वास्थ्य विभाग से अधीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें