फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 लोगों को लगवाई कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। जिला स्वास्थ्य विभाग के प्रयास व कोरोना से बचाव के लिए चलाए गए अभियान के कारण अब जिले में कोई भी कोरोना संक्रमित नहीं है। शुक्रवार को भी जांच रिपोर्ट में एक भी संक्रमित नहीं मिला। जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह का दावा है कि प्रदेश में पलवल जिला ऐसा है, जहां कोई कोरोना मरीज नहीं है। वहीं 15 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन

सिविल सर्जन ने बताया कि जिले में अभी तक एक लाख, 46 हजार 600 लोगों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है। जिनमें से एक लाख, 34 हजार, 756 लोगों ने अपनी अवधि पूर्ण कर ली है जबकि 11844 लोग अभी भी निगरानी में हैं। जिले में कोविड-19 के पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आए 54592 लोगों की पहचान की जा चुकी है। अब तक 14359 लोगों को मनोवैज्ञानिक सेवाएं देकर कोरोना के प्रति उनके भय को कम किया गया है। इस समय 2 व्यक्ति विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। वहीं कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत शुक्रवार को 15 कर्मियों को टीके लगाए गए। शुक्रवार को पलवल जिला नागरिक अस्पताल में बनाए गए केंद्र पर ही टीके लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें