फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को 18 लोगों ने हराया, 23 नए केस

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना को 18 लोगों ने हराया, 23 नए केस
विज्ञापन

पलवल। जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना के 23 नए मरीज मिले हैं। अब संक्रमितों की संख्या 730 हो गई है। वहीं 18 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज हुए। इसके बाद ठीक होने वालों की संख्या अब 574 हो गई है। 156 मरीज उपचाराधीन हैं। जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि कोरोना से अब तक 9 मौतें हो चुकी हैं। जिले में सर्विलांस पर 13,764 लोग आ चुके हैं। इनमें से 8,868 लोगों की 28 दिन की सर्विलांस अवधि पूर्ण हो चुकी है और कुल 4896 लोग अब भी सर्विलांस पर हैं। वहीं 285 नमूनों की रिपोर्ट का इंतजार है। जिले में 13,741 नमूनों में से 12726 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन ने बताया कि लगातार दूसरे प्रदेशों से काफी लोग आ रहे हैं। उनकी स्क्रीनिंग की जा रही है। किसी को भी अपने आस-पास संदिग्ध मरीज की जानकारी मिले तो वे तुरंत हेल्पलाइन नंबर- 1950, 100, 108, 7027840481, 01275-240022 पर जानकारी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें