कोरोना : 20 नए मरीज मिले, 14 स्वस्थ
पलवल। जिले में मंगलवार को कोरोना के 20 नए मरीज मिले, जबकि 14 मरीज ठीक होकर घरों को लौटे। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 3098 हो गई है, इनमें से 2964 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप ने बताया कि कोविड-19 के मद्देनजर अब तक जिले में 62755 लोगों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 47666 लोगों ने अपनी सर्विलांस अवधि पूर्ण कर ली है। संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए 22533 लोगों की पहचान की जा चुकी है। इनमें से 13020 लोगों को मनोवैज्ञानिक सेवाएं देकर कोरोना के प्रति उनका भय दूर किया गया। अब तक 63040 सैंपल की जांच कराई जा चुकी है।