फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव चांदहट में हुई प्रतिभा खोजो योग प्रतियोगिता

Wed, 20 Jul 2016 11:13 PM IST
palwal
विज्ञापन
-गांव चांदहट में योग कराते योग गुरू गुरमेश आर्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महर्षि पतंजलि योग संस्थान व जिला योग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में गांव चांदहट के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में प्रतिभा खोजो योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता आचार्य गुरमेश आर्य के सान्निध्य में हुई। अध्यक्षता घनश्यामदास ने की व संयोजन पवन कुमार और महावीर ने किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर आचार्य गुरमेश ने गुरु और शिष्य के संबंध कैसे हों तथा गरु  के प्रति शिष्य के आदर भावों पर प्रकाश डाला। योग प्रतियोगिता के दौरान श्रेष्ठ योगी का खिताब मनीष को मिला तथा उपविजेता मनवीर रहा। लड़कियों में पायल विजेता और कोमल उपविजेता रही। लड़कों में आठ से 10 आयु वर्ग में सचिन प्रथम, ओमवीर द्वितीय व दिनेश तृतीय रहा।

10 से 12 आयु वर्ग में मनीष प्रथम, मनवीर द्वितीय व सचिन तृतीय रहा। 12 से 15 आयु वर्ग में विकास प्रथम, राहुल द्वितीय व संदीप तृतीय रहा। 15 से 18 आयु वर्ग में राजेश प्रथम, प्रदीप द्वितीय व विशाल तृतीय स्थान पर रहा। लड़कियों में आठ से 10 आयु वर्ग में अंजलि प्रथम, सुमन द्वितीय व काजल और अंजू तृतीय स्थान पर रहीं। 10 से 12 आयु वर्ग में पायल प्रथम, कोमल द्वितीय व वर्षा और पूनम तृतीय स्थान पर रहीं। 12 से 15 आयु वर्ग में प्रीति प्रथम, प्रेमकौर द्वितीय व प्रिया तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें