संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। मरोड़ा से बलई तक करीब 1.25 किलोमीटर लंबी अधूरी पड़ी सड़क को लेकर प्रकाशित समाचार के बाद विभाग हरकत में आ गया है। लगभग एक वर्ष से बंद पड़े इस सड़क निर्माण कार्य को अब दोबारा तेज गति से शुरू करा दिया गया है। लंबे समय से सड़क अधूरी होने के कारण ग्रामीणों, छात्रों, व्यापारियों और अन्य राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
ग्रामीण अरमान खान, जुनेद, मनोज और आबिद चौधरी सहित कई लोगों ने इस समस्या को लेकर प्रशासन से जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की थी। जेई आवेश कुमार ने बताया कि सड़क का निर्माण गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा कराया जाएगा। निर्माण कार्य दोबारा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि सड़क जल्द पूरी होने पर नूंह और आसपास के गांवों का आवागमन पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित और सुगम हो जाएगा।