फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: स्कूल में मनाया गया संविधान दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिनगवां। राजकीय माध्यमिक विद्यालय सुल्तानपुर काटपुरी में संविधान दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में ग्रामवासियों, स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान सभी ने मिलकर संविधान दिवस मनाया और संविधान के महत्व को समझा।विद्यालय के मुख्याध्यापक सोहराब खान ने बताया कि संविधान दिवस मनाने का उद्देश्य विद्यार्थियों और ग्रामीणों को संविधान के प्रति जागरूक करना है। भारतीय संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार देता है।उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को संविधान में दिए गए अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों की भी जानकारी होनी चाहिए।उन्होंने विद्यार्थियों से संविधान के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और देश के जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों और स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों ने भी इस आयोजन की सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें