फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर नागरिक की समानता का आधार है संविधान : उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल।
जिला सचिवालय के सभागार में बृहस्पतिवार को संविधान दिवस देशभक्ति और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का संकल्प दिलाया गया। जिले के उपमंडल स्तरीय समाधान शिविरों और विभिन्न सरकारी कार्यालयों में भी संविधान की प्रस्तावना का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन


उपायुक्त ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन करते हुए कहा कि संविधान लोकतंत्र की आत्मा है और प्रत्येक नागरिक के अधिकारों, कर्तव्यों एवं समानता का आधार है। संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को इसे अपनाया था और 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। उन्होंने युवाओं से संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें