फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता में भ्रम फैला रही कांग्रेस : धनखड़

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान उसकी हताशा और निराशा का परिणाम है। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार चुनावी हार से परेशान कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर जनता में भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है।

बुधवार को नूंह स्थित भाजपा जिला कार्यालय ‘झिर कमल’ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान धनखड़ ने कहा कि देश संविधान और संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार चलता है। लोकतंत्र में चुनाव आयोग सहित संवैधानिक संस्थाओं पर विश्वास बनाए रखना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी के एसआईआर संबंधी दावों पर धनखड़ ने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य सूची को अद्यतन करना और मृत, डुप्लीकेट तथा स्थान बदल चुके मतदाताओं से संबंधित प्रविष्टियों की जांच करना है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व विधायक दीपक मंगला, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पिंटू, चौधरी जाकिर हुसैन, पूर्व डिप्टी स्पीकर चौधरी आजाद मोहम्मद सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें