फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: छात्र आंदोलन की जीत पर कांग्रेस का मशाल जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्र आंदोलन की जीत बताते हुए जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी एवं ग्रामीण) ने शनिवार को गुरुग्राम में मशाल जुलूस निकाला। कांग्रेस नेताओं ने इसे युवाओं की आवाज की जीत बताते हुए नीट और सीबीएसई परीक्षाओं में अनियमितताओं, छात्रों पर हुए अन्याय और लोकतांत्रिक अधिकारों के दमन के खिलाफ जनभावनाओं की जीत करार दिया। जुलूस का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) के अध्यक्ष पंकज डावर और ग्रामीण अध्यक्ष वर्धन यादव ने किया। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह-प्रभारी जितेंद्र बघेल भी इसमें शामिल हुए। जुलूस कांग्रेस कार्यालय कमान सराय से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा और छात्र शामिल हुए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें