फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: चुनाव को लेकर कांग्रेस ने की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल। शहर स्थित सैनी धर्मशाला में रविवार को जिला कांग्रेस ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल मुख्य अतिथि के रूप में रहे। करण सिंह दलाल ने कहा कि शहर में जलभराव, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं और अवैध कॉलोनियों सहित कई समस्याएं बनी हुई हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार और भेदभाव के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान अधिकारी गांवों में जाकर लोगों की समस्याएं सुनते थे। उन्होंने अपराध, किसानों की समस्याओं, खाद्य पदार्थों में मिलावट और जिले से कई ट्रेनों के बंद होने का मुद्दा भी उठाया। जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने कहा कि संगठन की कमी का भाजपा को लाभ मिला। अब बूथ स्तर तक संगठन मजबूत किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव संपर्क बढ़ाने और सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें