फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: पिनगवां में गंदगी के अंबार से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। जिले की सबसे अधिक आमदनी वाली पंचायतों में शामिल पिनगवां में जगह-जगह लगे गंदगी के अंबार और नालियों में जमा गंदे पानी की समस्या को लेकर बुधवार को प्रकाशित खबर के बाद प्रशासन और पंचायत हरकत में आए। रविवार को पंचायत की ओर से जेसीबी की मदद से कई स्थानों पर जमा कूड़े को हटवाकर सफाई कराई गई।

अकबरपुर रोड से वाल्मीकि मोहल्ले की ओर जाने वाले रास्ते पर लंबे समय से गंदा पानी जमा होने से लोगों को परेशानी हो रही थी। वहीं, अनाज मंडी के गेट के सामने खुले में कूड़ा डाले जाने के कारण रास्ते में गंदगी का ढेर लगा था। इससे बदबू फैलने के साथ-साथ राहगीरों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मुख्य बाजार की सड़क पर फैली गंदगी से शहर की सुंदरता भी प्रभावित हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोग महाबीर, प्रवीण, साबिर व राशिद का कहना था कि पंचायत में हर साल सफाई व्यवस्था पर लाखों-करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद कई स्थानों पर नियमित सफाई नहीं हो पा रही थी। खबर प्रकाशित होने के बाद रविवार को जेसीबी से कूड़ा हटवाए जाने से लोगों ने राहत की सांस ली। सफाई कार्य होने पर शहरवासियों ने समस्या को प्रमुखता से उठाने के लिए अमर उजाला अखबार का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें