फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: सम्मेलन को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुन्हाना। 26 सितंबर को आयोजित होने वाले ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों को लेकर पुन्हाना में वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में सम्मेलन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा कर कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सभी कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ जिम्मेदारियां स्वीकार करते हुए सम्मेलन को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर मेहनत करने का संकल्प लिया। बैठक में हाजी अख्तर हुसैन काटपुरी, इब्राहिम इंजीनियर बिसरू, सैफुल्लाह खान, मुबारिक मलिक, अंजुम हुसैन, इम्तियाज अली, आरिफ लुहिंगा, मोहम्मद हासिम गंगवानी, हाजी अब्बास जयसिंहपुर, तौसीफ बिसरू, शाकिर लाहबास, डॉ. उस्मान गंगवानी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें