पलवल।
जिला सचिवालय में बृहस्पतिवार को आयोजित समाधान शिविर में उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों की सुनवाई कर अधिकारियों को मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए। शिविर में परिवार पहचान पत्र, पेंशन, आय सत्यापन और सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलने जैसी समस्याएं लेकर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। शिविर के दौरान गांव दीघोट निवासी दिव्यांग गोपाल ने दिव्यांग पेंशन नहीं बनने की शिकायत रखी। उपायुक्त ने दस्तावेजों की जांच कराने के बाद पात्र पाए जाने पर जिला समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को तुरंत पेंशन बनाने के निर्देश दिए। इससे गोपाल ने जिला प्रशासन का आभार जताया। संवाद