फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: कार को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, 16 दिन बाद मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल। केएमपी एक्सप्रेसवे के पास हुए रोडवेज बस की टक्कर से घायल हुए युवक की शिकायत पर पुलिस ने 16 दिन बाद उत्तर प्रदेश रोडवेज बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। चांदहट थाना प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि गांव चांदहट निवासी कर्मवीर 20 जुलाई की दोपहर को अपने दोस्तों के साथ कार से घर लौट रहे थे। केएमपी एक्सप्रेसवे पर तेज गति से आ रही यूपी रोडवेज की बस ने कार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस चालक मौके से भाग गया था। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत होने पर कर्मवीर को गुरुनानक अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर बस चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें