फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: लंबे जाम में घंटों फंसे रहे राहगीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाईपास निर्माण की मांग ने फिर पकड़ा जोर
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



पुन्हाना। शहर के मुख्य होडल-बड़कली मार्ग पर जाम की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। आए दिन सड़क पर घंटों जाम लगने से राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को भी मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
जाम की सूचना मिलने पर डीएसपी दिनेश कुमार यादव खुद मौके पर पहुंचे और यातायात व्यवस्था संभालते हुए काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में काफी देरी हुई। डीएसपी ने मौके पर पहुंचकर पुलिसकर्मियों के साथ यातायात को सुचारु करवाया। इसके बाद वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुन्हाना में वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन यातायात के दबाव को कम करने के लिए कोई स्थायी व्यवस्था नहीं की गई है। पुलिस हर बार मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाती है, लेकिन कुछ समय बाद फिर वही स्थिति बन जाती है।लोगों ने सरकार और प्रशासन से पुन्हाना में बाईपास निर्माण करवाने की मांग की है। उनका कहना है कि बाईपास बनने से शहर के अंदर भारी वाहनों का दबाव कम होगा और रोजाना लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। लोगों का सवाल है कि आखिर उन्हें इस समस्या से स्थायी निजात कब मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें