फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर सामने आए डेंगू के दो रोगी

Fri, 25 Oct 2013 11:23 PM IST
अमर उजाला, तावडू
विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड सात व 12 में डेंगू के दो संभावित मामले सामने आए हैं। उन्हें गुड़गांव के पारस अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। डीएचवीपीएन के स्थानीय एसडीओ के डेंगू की चपेट में आने की खबर है। उनका इलाज भी एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।
विज्ञापन


दूसरी ओर जिला स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के मरीज मिलने की पुष्टि नहीं की है। उनके प्रवक्ता का कहना है कि प्लेटलेट्स कम होने को डेंगू बुखार नहीं कहा जा सकता। डेंगू के लिए लगातार पांच दिनों तक स्वास्थ्य जांच की जाती है।

गांव मंडारका में डेंगू के संभावित रोगी सामने आए हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव का मुआयना करने के बाद सरपंच से इस बारे में विचार विमर्श किया। वार्ड-सात निवासी हरदीप पुत्र गुरमीत सिंह (27) व वार्ड-12 के आनंद गुप्ता (28) डेंगू होने के संदेह में गुड़गांव के पारस अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। दूसरी ओर बिजली विभाग के एसडीओ अमित कंबोज का डेंगू के संदेह में गुड़गांव के निजी अस्पताल में इलाज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में सीएमओ डा. बाल किशन राजौरा ने कहा है कि मेवात में डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है और न ही डेंगू से कोई मरा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें