फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम विंडो एमिनेंट ने लघु सचिवालय का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा शिकायतों के निपटारों की मॉनिटरिंग के लिए नियुक्त दो सीएम विंडो एमिनेंट सोमवार को सुबह सवा दस बजे अचानक लघु सचिवालय पहुंचे। उस दौरान कई अधिकारी नहीं मिले। जिसकी शिकायत उन्होंने अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल से की है।
विज्ञापन

दोनों सीएम विंडो एमिनेंट जय सिंह चौहान व सूरज पांडे ने सभी सरकारी कार्यालयों में जाकर देखा तो केवल खंड शिक्षा अधिकारी दयानंद रावत ही सीट पर मौजूद रहे। किसी अधिकारी ने अपने कार्यालयों में आकर मूमेंट रजिस्टर तक नहीं भरा था। मुख्यमंत्री के आदेश हैं कि अधिकारियों को दफ्तरों में बैठकर जन शिकायतें सुननी हैं। स्थिति देखकर सीएम विंडो एमिनेंट सूरज पांडे ने पंचायत एवं विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल से मोबाइल से स्थिति बताई। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने शिकायत को गंभीरता से लेने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें