फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: मेडिकल कॉलेज में चला स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को शहीद हसन खान मेवाती राजकीय मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान कॉलेज के डॉक्टरों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल परिसर के आसपास सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
अभियान के दौरान डॉक्टरों और कर्मचारियों ने हाथों में दस्ताने पहनकर अस्पताल के आसपास बिखरे प्लास्टिक, पॉलिथीन और अन्य कचरे को एकत्र किया। सफाई अभियान में महिला चिकित्सकों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की। उन्होंने जगह-जगह फैले कचरे को उठाकर थैलों में भरा और आसपास के क्षेत्र को साफ किया।
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान के दौरान यह संदेश दिया गया कि स्वच्छ वातावरण से न केवल बीमारियों की रोकथाम में मदद मिलती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है। अस्पताल जैसे सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि अभियान में शामिल चिकित्सकों और कर्मचारियों ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा प्लास्टिक का उपयोग कम कर हरित भविष्य के निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया। इस प्रकार के अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें