संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) नूंह की सचिव एवं सीजेएम नेहा गुप्ता ने पुनहाना उपमंडल के लीगल एड क्लीनिक सेंटर पैमाखेड़ा और गांव झिमरावट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ लीगल एड काउंसिल शाहिद हुसैन के साथ सरपंच तालिम हुसैन, पूर्व सरपंच जहीर खान आदि उपस्थित रहे।
इस ग्रामीणों ने सरकारी योजनाओं, कानूनी सहायता, राजस्व संबंधी मामलों तथा अन्य प्रशासनिक समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। इस पर उन्होंने अधिकारियों से बात कर समस्याओं के जल्द समाधान के निर्देश दिए। कई का मौके पर ही निपटारा कराया।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिले। उन्होंने घोषणा की कि अब लीगल एड क्लीनिक सेंटर पर सप्ताह में दो दिन नियमित रूप से बैठकर लोगों की समस्याएं सुनीं जाएंगी।