फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: बिजली कटौती से शहर व 100 गांवों को मिलेगी राहत, 11 करोड़ से लगेगा ट्रांसफॉर्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में 9-10 और गांवाें में 12-14 घंटों की हो रही बिजली कटौती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। मेघपुर पावर हाउस में ट्रांसफाॅर्मर जलने के बाद बिजली निगम ने करीब 11 करोड़ रुपये की लागत से नया ट्रांसफाॅर्मर लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। ट्रांसफाॅर्मर जलने के बाद 100 से अधिक गांवों और पूरे पलवल शहर की बिजली व्यवस्था प्रभावित है। फिलहाल निगम ने दूसरे ट्रांसफाॅर्मर पर लोड शिफ्ट कर बिजली आपूर्ति बनाए रखने का प्रयास शुरू कर दिया है।
ट्रांसफाॅर्मर की कम क्षमता और लोड शिफ्ट होने के कारण उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। इससे लोगों को बार-बार बिजली कटौती और कम वोल्टेज की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बिजली अधिकारियों के अनुसार, शहर में 9 से 10 घंटे की बिजली कटौती की जा रही है। वहीं, गांव में 12 से 14 घंटे की बिजली कटौती की जारी है।
विज्ञापन

मंगलवार शाम आई आंधी में हुआ था शॉर्ट सर्किट
मंगलवार शाम करीब सात बजे आई धूलभरी आंधी के दौरान मेघपुर पावर हाउस में शॉर्ट सर्किट हो गया था। इसके कारण 107 मेगावाट क्षमता वाले ट्रांसफॉर्मर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ट्रांसफार्मर से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। घटना की सूचना मिलते ही बिजली निगम के कर्मचारी और अधिकारी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई।

ट्रांसफाॅर्मर जलने से पलवल शहर, मंडकौला, औरंगाबाद, रूंधी, हसनपुर सहित 100 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। भीषण गर्मी के बीच लंबे समय तक बिजली नहीं मिलने से लोगों को पेयजल आपूर्ति, घरेलू कार्यों और व्यापारिक गतिविधियों में परेशानी का सामना करना पड़ा।
पहले भी आई हैं समस्याएं

अधिकारियों के अनुसार, मेघपुर पावर हाउस में इससे पहले भी दो-तीन बार ट्रांसफाॅर्मर फॉल्ट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इस बार हुए बड़े नुकसान को देखते हुए नया ट्रांसफाॅर्मर स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि नए ट्रांसफाॅर्मर की स्थापना और पूरी व्यवस्था सामान्य होने में एक हफ्ते का समय लग सकता है।
विज्ञापन


वर्जन

निगम की टीमें नुकसान का आकलन कर रही हैं। फरीदाबाद से बिजली लेकर आपूर्ति की जा रही है। अगले एक हफ्ते में बिजली व्यवस्था दुरुस्त कर दी जाएगी। मजबूरन हमें कटौती करनी पड़ रही है। -हेमंत कुमार, कार्यकारी अभियंता, बिजली विभाग पलवल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें