फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: भाजपा संगठनात्मक चुनावों के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच मंथन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा मंडल अध्यक्षों के चुनाव के लिए आम सहमति बनाने के लिए बनाए पैनल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। विधानसभा क्षेत्र के भाजपा संगठनात्मक चुनावों के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच मंथन का दौर जारी है। जिला चुनाव अधिकारी एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम अवतार वाल्मीकि ने क्षेत्र के चारों मंडलों हथीन, उटावड़, बामनी खेड़ा एवं मंडकौला मंडलों की बैठकें आयोजित कीं। बैठकों में मंडल अध्यक्षों के चुनाव के लिए आम सहमति बनाने के प्रयास किए।
उन्होंने चारों मंडलों में अध्यक्ष बनाने के लिए चार-चार लोगों के पैनल बनाए। अब पैनलों में से एक-एक नाम पर सहमति बनाकर एवं प्रदेश नेतृत्व से स्वीकृति लेकर मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा की जाएगी। पुराने मंडल अध्यक्षों में से किसी एक का भी नाम पैनल में नहीं है। इससे यह तय हो गया है कि चारों मंडलों में नए अध्यक्ष बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल अध्यक्षों के चुनाव के लिए हथीन, बहीन, मंडकौला एवं बामनी खेड़ा में बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों में पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सूरज पांडे, हरेंद्र पाल सिंह राणा, राकेश गर्ग, शिव कुमार, बलबीर आर्य, हेम दत्त पाठक, राजेश शर्मा, सुंदर पोसवाल, सोनू गुर्जर, देवदत्त शर्मा, धन सिंह रावत, प्रताप सिंह मास्टर, विक्रम सरपंच बहीन, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष ताहिर हुसैन, सविता डागर, सतीश डागर, राम कुमार शर्मा, जय सिंह चौहान, मोतीराम, अनिल कुमार अजित डागर एवं गजराज आदि भी शामिल हुए। जिला चुनाव अधिकारी राम अवतार वाल्मीकि ने बताया कि बैठकों के माध्यम से विचार-विमर्श किया गया। पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के साथ विचार विमर्श कर शीघ्र ही मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें