फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: बंदर के हमले से बच्चा पहुंचा अस्पताल

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पी -3 में बंदरों के हमले में घायल हुआ 11 साल का जितेंद्र कुमार। स्रोत आर
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर पी-3 में सोमवार को घर के बाहर टहल रहे जितेंद्र कुमार (11) पर बंदरों ने पीछे से हमला कर दिया और बुरी तरह काट लिया। घायल को सहदेव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पैर में कई टांके लगे हैं। आरडब्ल्यूए महासचिव हरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बंदरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आए दिन बंदर लोगों के घरों में घुस जाते है। इससे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों में डर बना हुआ है। उन्होंने कहा कि समय रहते बंदरों को नहीं पकड़ा गया तो आने वाले दिनों में कोई बड़ी घटना हो सकती है। अन्य लोगों ने भी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें