यमुना सिटी (संवाद)।
यमुना सिटी क्षेत्र में बिजली कटौती से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। जेवर, रबूपुरा, दनकौर, बिलासपुर, जहांगीरपुर में रोज तय शेड्यूल से ज्यादा 7 से 8 घंटे तक बिजली काटी जा रही है। नगर पंचायत मुख्यालय में हर दिन 3 घंटे, जबकि गांवों में 6 घंटे कटौती का शेड्यूल है, लेकिन पंचायत मुख्यालय में भी हर दिन तय से तीन से चार घंटा अधिक कटौती हो रही है। लोगों के बताया बिजली की आपूर्ति बाधित रहने से गर्मी के बीच परेशानी और बढ़ जाती है। बिजली पर निर्भर छोटे कारोबार और अन्य काम भी प्रभावित हो रहे हैं। लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से लोगों को जरूरी काम निपटाने में परेशानी होती है। लोगों ने कटौती पर रोक लगाने की मांग की है।