फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने शहीद आशीष तंवर के परिजनों को बंधाया ढाढ़स

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। इंडियन एयरफोर्स के एएन-32 विमान दुर्घटना में शहीद आशीष तंवर के घर रविवार को मुख्यमंत्री मनोहरलाल पहुंचे। हूडा सेक्टर-2 स्थित उनके घर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने परिजनाें को ढाढ़स बंधाया। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में सरकार परिजनों के साथ है। आशीष ने बहुत छोटी-सी उम्र में अपनी काबिलियत की छाप छोड़ी है। ऐसे होनहार युवा क शहीद होने से देश व प्रदेश को जो क्षति हुई, उसकी भरपाई करना मुश्किल है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव दीपक मंगला, भाजपा जिलाध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत, उपायुक्त यशपाल व पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र बिजरानिया भी मौजूद रहे। बता दें कि इंडियन एयरफोर्स के एएन 32 विमान ने असम के जोरहाट से अरुणांचल के मेनचुका के लिए तीन जून को उड़ान भरी थी, जिसका करीब आधे घंटे बाद ही संपर्क टूट गया था। विमान में पलवल निवासी आशीष तंवर सहित 13 जवान सवार थे। 13 जून को सर्च अभियान दल ने विमान तक पहुंचकर सभी 13 जवानों के शहीद होने की पुष्टि कर दी थी। उनके परिवार में धर्मपत्नी संध्या पिता राधेलाल, माता सरोज, बहन अंजुला तंवर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें