फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: ग्रेनो वेस्ट में बढ़ाए जाएंगे चार्जिंग स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट इलाके में 10 चार्जिंग स्टेशन और बनाए जाएंगे। ग्रेनो प्राधिकरण के अर्बन सर्विसेज विभाग ने इसके लिए जमीन चिह्नित करना शुरू कर दिया है। शहर में चार्जिंग स्टेशन की संख्या 15 से बढ़ाकर 30 की जानी है। भविष्य में जिले में 100 की जगह 500 ई-बसें चलाई जानी हैं। 25 से 29 सितंबर तक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के पहले चार्जिंग नेटवर्क बड़ा करना है। अब 130 मीटर चौड़ी सड़क पर भी चार्जिंग स्टेशन की सुविधा होगी। शहर की मुख्य सड़क होने की वजह से इस पर वाहनों की आवाजाही लगी रहती है। बसों का संचालन भी यहां हो रहा है। कासना डिपो में चार्जिंग स्टेशन पूरी तरह से चालू हो गया है। यहां पर सात मशीनें लगाई गई हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें