फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: ट्रांसफार्मर की आग बुझाने के दौरान दी सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर। दनकौर के गांव पारसौल में रविवार शाम को बड़ा हादसा होते-होते रह गया। गांव के ट्रांसफार्मर में आग लग गई थी और ग्रामीणों ने इसकी सूचना विभाग को देकर बिजली सप्लाई बंद करा दी। सप्लाई बंद होने के बाद ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर की आग बुझाने का काम शुरू कर दिया, लेकिन आरोप है कि लाइनमैन ने अचानक सप्लाई शुरू कर दी। हालांकि, ग्रामीण करंट की चपेट में आने से बच गए। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की है।
विज्ञापन

पारसौल निवासी ललित मालिक ने शिकायत की है कि गांव में लगे 250 केवी के ट्रांसफार्मर के तार में आग लग गई थी। सूचना के बाद कर्मचारियों ने आपूर्ति बंद कर दी, लेकिन कुछ देर बाद ही अचानक से तार में करंट आ गया। इसकी सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों को दी गई और ग्रामीण उपकेंद्र पहुंचे। हालांकि इससे पहले ही कर्मचारी उपकेंद्र से फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार का कहना है की शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें