फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना प्रभारी के खिलाफ दी भ्रष्टाचार की शिकायत, जांच डीएसपी हथीन को

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना प्रभारी पर भ्रष्टाचार का आरोप, डीएसपी को जांच सौंपी
विज्ञापन

पलवल। होडल स्थित गांव अंधोप निवासी भाजपा उटावड़ मंडल के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश बोहरे ने बहीन थाना प्रभारी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत को थाना प्रभारी के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस अधीक्षक ने शिकायत के आधार पर हथीन के डीएसपी को मामले की जांच सौंप दी है। शिकायत में प्रकाश बोहरे ने आरोप लगाया है कि बहीन थाना प्रभारी रामबीर डागर बिना रिश्वत लिए कोई काम नहीं करते हैं। उन्होंने रुपये लेकर कब्जे कराने शुरू कर दिए हैं। इसके अलावा आरोपियों को पैसे लेकर छोड़ देते हैं। पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत का कहना है कि जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें