अब पांच खिलाड़ी दिखाएंगे स्टूडेंट्स लीग के सीजन-5 में अपना दम
पलवल। राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली स्टूडेंट्स कबड्डी लीग के सीजन-5 में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के तीन और खिलाड़ियों का चयन हो गया है। अब इस लीग में विवि के पांच खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। यह स्टूडेंट्स कबड्डी लीग जून के अंत में देश के अलग-अलग शहरों में होगी। दूसरे चरण में बीटेक के कुनाल, डिप्लोमा मैकेनिकल के रजत और बीकॉम के जयवीर सिंह का चयन हुआ है। इससे पहले यश भाटी और अमन का स्टूडेंट्स कबड्डी लीग में चयन हो चुका है। यश भाटी को चंडीगढ़ बुल्स का कप्तान चुना गया है। यह पांचों खिलाड़ी एक जून से सोनीपत में शुरू होने वाले कैंप में अभ्यास करेंगे। विवि के कुलपति प्रो. सुशील कुमार तोमर और कुलसचिव प्रो. ज्योति राणा, प्रशिक्षक अनिल कटारिया और स्पोर्ट्स आर्गेनाइजर अनुराधा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। संवाद