फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदी ने बुजुर्ग को किया घायल, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। गांव कुसलीपुर में एक नंदी ने 80 वर्षीय बुजुर्ग को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए गुरुनानक अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें फरीदाबाद के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव कुसलीपुर निवासी योगेश कौशिक ने बताया कि सोमवार शाम दादा पंडित घर के बाहर टहल रहे थे। तभी गांव में पिछले काफी दिनों से घूम रहे नंदी ने उन पर हमला कर दिया। नंदी ने उनके पेट में सींग मार दिया। घायलावस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
उन्होंने बताया कि तीन माह पूर्व भी इसी नंदी ने उनके दादा पर हमला कर घायल कर दिया था। तब भी उन्हें काफी चोटें आई थी। यह नंदी गांव में पांच लोगों को घायल कर चुका है। परेशान होकर कई बार ग्रामीण अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें