फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्रवाल कॉलोनी में मकान से नकदी, जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल कॉलोनी में मकान से नकदी, जेवर चोरी
विज्ञापन

होडल। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित अग्रवाल कॉलोनी के एक मकान से नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी होने का मामला सामने आया है। मकान मालिक का दावा है कि चोर घर से करीब 15 लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए हैं। शिकायत पर पुलिस, मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

कॉलोनी निवासी मयूर मित्तल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 नवंबर को वह परिजनों के साथ दिल्ली गए थे। दूसरे दिन लौटे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। भीतर बेड और अलमारी का सामान चारों तरफ बिखरा हुआ था। शिकायत में बताया कि चोर उसके यहां से नकदी और सोने व चांदी के आभूषण सहित करीब 15 लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए हैं। इस घटना से नाराज कॉलोनी के लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें