फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: बाइक चोरी मामले में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। जिले में एक दुकान के बाहर और जिला नागरिक अस्पताल की पार्किंग से बाइक चोरी हो गई। दोनों मामलों में संबंधित थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कुशलीपुर नंबर-2 निवासी रविंद्र ने बताया कि 19 जून की रात वह अपनी दुकान पर थे। पास में शादी समारोह के कारण भीड़ थी। इसी दौरान उसकी मोटरसाइकिल दुकान के सामने से चोरी हो गई। रात करीब साढ़े दस बजे बाहर आने पर बाइक गायब मिली। कैंप थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरीदाबाद के जवा गांव निवासी दीपक ने शिकायत दी कि वह जिला नागरिक अस्पताल के वन स्टॉप सेंटर में कार्यरत हैं। 19 जून को उसकी स्प्लेंडर बाइक अस्पताल की पार्किंग से चोरी हो गई। शहर थाना प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें