पलवल। जिले की युवा तीरंदाज यशिका शर्मा ने राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। हरिद्वार में आरजेके फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित चौथी राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में यशिका ने अंडर-10 वर्ग के कंपाउंड राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यशिका शर्मा पिछले करीब एक वर्ष से श्री दिनबंधु सर छोटूराम स्टेडियम, घुघेरा में कोच दीपक अहलावत के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहीं हैं। यशिका के पिता जितेंद्र शर्मा ने बताया कि उनकी बेटी अब आगामी राष्ट्रीय और सीबीएसई खेल प्रतियोगिताओं की तैयारी में जुटी हुई है। संवाद