पलवल। चांदहट थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर मारपीट और हंगामा कर आवाजाही बाधित करने के आरोप में नौ युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है। चांदहट थाना प्रभारी श्रीभगवान के अनुसार बुधवार रात डाडोता मोड़ स्थित शराब ठेके के पास 8 से 10 युवक सड़क पर आपस में गाली-गलौज और मारपीट कर रहे थे। मौके से सुंदर, अजीत कुमार, राजेश, रामबीर, देवदत्त, संजीव, लवकेश, जितेंद्र और कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद