फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: धार्मिक स्थल मेें तोड़फोड़ करने तथा वाहन जलाने के आरोप में मामला दर्ज

Sat, 05 Aug 2023 11:36 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
- मौलाना के बयान पर करीब 35 के खिलाफ किया गया मामला दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। नूंह हिंसा के बाद पलवल में आगजनी व तोड़फोड़ करने वाले उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।हालांकि पुलिस द्वारा अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। एक मामले में शहर थाना पुलिस ने रसूलपुर रोड पर हमीदिया अस्पताल के पास स्थित जामा मस्जिद के मौलाना के बयान पर करीब 35 लोगों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में जामा मस्जिद के मौलाना शेर मोहम्मद पुत्र नसरुद्दीन ने कहा है कि 31 जुलाई को शामत करीब 6 बजे 30-35 युवक धार्मिक स्थल में घुस आए तथा पथराव कर तोड़फोड़ शुरू कर दी। जिसके डर के कारण वे तथा वहां मदरसे में पढ़ने वाले सभी बच्चों को हमारे द्वारा कमरे में बंद कर जान बचाई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उपद्रव करने वालों ने उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते हुए गालियां भी दीं तथा जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में कहा गया है कि यदि वे कमरे में बंद नहीं होते तो उनकी जान भी जा सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि उपद्रवियों ने परिसर में खड़ी रत्ती नाम के एक व्यक्ति की स्कूटी तथा फत्तु नामक व्यक्ति की साइकिल को धकेलकर बाहर निकाला और ज्वलनशील पदार्थ के माध्यम से आग के हवाले कर दिया। इन लोगों ने बाहर खड़ी उनकी अल्टो कार नम्बर HR28D5661 तथा एक अन्य कार नंबर HR51AF1529 को लाठी-डंडे तथा लोहे के राॅड से तोड़ दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर शेर मोहम्मद के बयान पर अज्ञात करीब 35 लोगों के खिलाफ भारतीय दंंड संहिता की धारा 148,149,188,435,153A,295,427,452,506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन आरोपियों की पहचान की जा रही है तथा जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें