फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: कार सवार लोगों पर हमला, कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
31पीएएलपी18-होडल के लगते क्षेत्र में घायल हुए लोग होटल निजी अस्पताल में हुए भर्ती।
विज्ञापन

31पीएएलपी19- अस्पताल में भर्ती घायल महिला।
31पीएएलपी20- समर्थन में बंद किया गया पलवल का मैन बाजार।
घायलों की हालत चिंताजनक, पलवल बाजार भी बंद
संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। पुन्हाना से होडल की तरफ आ रहे कार सवार लोगों पर अचानक गांव सिंगार में हमला बोल दिया गया। इस हमले में कई महिला घायल हो गईं। घायलों को होडल के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस प्रशासन ने मेवात की तरफ जाने वाले वाहनों को पूरी तरह से बंद कर दिया है।वहीं एसडीएम ने सरकार से अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की है।

सोमवार को नूंह में हुए सांप्रदायिक दंगे के बाद पुन्हाना से दिल्ली जा रहे लोगों पर गांव सिंगार मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में रुकमणी, मणिलाल, यतेंद्र कुमार गोयल, पवन अमरजीत वर्मा सहित कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को होडल के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया, जहां रुकमणी मणिलाल, यतेंद्र गोयल की हालत चिंताजनक बनी हुई है। होडल थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने लोगों से मेवात से सटे क्षेत्र में शांति होने तक न जाने की अपील की है। वहीं एसडीएम रणवीर सिंह ने सरकार से ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा और शांति बहाली के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पलवल में बाजार बंद
पलवल का मुख्य बाजार बंद कर दिया गया। व्यापारियों ने यात्रा पर पथराव करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण गर्ग ने बताया कि हिंदुओं की यात्रा पर हमला करना बेहद निंदनीय कार्य है, जिसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, व्यापारी वर्ग बाजार बंद रखेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें