फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: कार ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हथीन। मलाई गांव के निकट होडल-नूंह रोड पर तेज रफ्तार क्रेटा कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उटावड़ थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि लडमाकी निवासी रिजवाना ने शिकायत दी है कि वह अपने पति अनीश के साथ बाइक पर सवार होकर मलाई होते हुए लडमाकी जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक अनीश को गंभीर चोटें आईं। उसे पहले हथीन अस्पताल ले जाया गया, जहां से परिजन बेहतर उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस क्रेटा कार चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें