फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: पंचायतों में आज विशेष ग्राम सभाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। महात्मा गांधी की जयंती पर आज जिले की सभी 261 ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। सेवा संकल्प अभियान के तहत होने वाली ग्राम सभाओं में ग्रामीण विकास, स्वच्छता, जल संरक्षण और जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। ग्रामीणों से गांव के विकास को लेकर सुझाव भी लिए जाएंगे।

जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी उपमा अरोड़ा ने बताया कि जन योजना अभियान के तहत वर्ष 2026-27 की ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। हथीन के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अंशु डागर ने बताया कि ग्राम सभाओं में ग्रामीणों से विकास कार्यों के संबंध में सुझाव लिए जाएंगे। उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों और प्रतिनिधियों की ग्राम सभाओं में उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बिंदुओं की भी होगी समीक्षा

ग्राम सभाओं में पेयजल आपूर्ति, पानी निकासी, अमृत सरोवर, जलभराव, नशे की स्थिति, सामाजिक पेंशन लाभार्थियों के सत्यापन, ठोस कचरा प्रबंधन, सरकारी भवनों के रखरखाव और ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर दर्ज विकास कार्यों की भी समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें