फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-19 पर गांव कुशलीपुर के पास कार की टक्कर से स्कूटी सवार 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। कैंप थाना पुलिस ने मृतक के पुत्र की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई टेक सिंह के अनुसार, मोती कॉलोनी निवासी गौरव दीप मंगला ने शिकायत दर्ज कराई है कि डीएवी स्कूल के पास उनका लोहे के बॉक्स बनाने का गोदाम है। 21 जुलाई को उसके पिता अरुण कुमार घर से स्कूटी पर सवार होकर गोदाम पर जाने के लिए निकले थे। गांव कुसलीपुर अंडर पास के सीमप होडल की तरफ से आ रही कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें